छत्तीसगढ़

CG – हैरतअंगेज : तालाब में लाश बनकर पड़ा था युवक, तभी पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ….. उड़ गए सब के होश…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे तो तालाब में युवक को निश्चल पड़ा देख उसे मृत समझ बैठे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जैसे ही पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने के लिए पानी में उतरे, तो युवक अचानक उठकर बैठ गया। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बाद में पता चला कि युवक शराब के नशे में था।

दरअसल, नगर पंचायत गुण्डरदेही के वार्ड क्रमांक-3 स्थित रामसागर तालाब में एक युवक के पानी में पड़े होने की सूचना तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक लंबे समय तक पानी में एक ही जगह पड़ा दिखाई देने के कारण लोगों ने उसे मृत समझ लिया, लेकिन किसी ने भी पानी में उतरकर उसे बाहर निकालने का साहस नहीं किया।

इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर बाहर निकालना चाहा, वह अचानक उठ बैठा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सूरज ठाकुर, पिता भोला ठाकुर, निवासी गुण्डरदेही के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह शराब के नशे में था। युवक के सुरक्षित मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button