CG – बहतरा पटवारी का हुआ लिखित शिकायत घूसखोर का वीडियो भी हुआ था वायरल पर जाँच की आंच से अब भी दूर कब टूटेगी अधिकारियों की नींद पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//छत्तीसगढ़ सरकार विष्णु देव की भाजपा सरकार लगातार लोंगो की राजस्व सम्बंधित समस्या कों लेकर नए नए योजना और कार्यक्रम चला रही है जिससे छत्तीसगढ़ की जनता की राजस्व सम्बंधित समस्या कों और अन्य समस्याओं कों दूर किया जा सकें और जनता कों छोटी छोटी समस्याओं के लिए भटकना ना पड़े पहले राजस्व पखवाड़ा चलाया गया और अब शासन तुहार द्वार सुशासन तिहार चलाया जा रहा है जहाँ कई समस्याओं कों मौक़े पर हीं सुलझाया जा रहा है इसमें कई जगहों पर मुख्यमंत्री खुद पहुंच लोंगो से संवाद कर उनकी समस्या जान रहें है और त्वरित निराकरण भी कर रहें है।
पर बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील में पदस्थ पटवारी हरिश्चन्द्र ओगरे जिन पर कुछ दिनों पहले हीं बहतरा के किसान किशुन रजक नें राजस्व सम्बंधित छोटे कार्य के लिए 6 हजार का डिमांड करने का आरोप लगाया था और जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमे किसान बता रहें है की उनसे पटवारी हरिशचंद्र ओगरे नें मस्तूरी तहसील बुला कर उनसे 6 हजार मांगे थे जिसमे उसने 1 हजार दे भी दिया था।
जिसके बाद इस पुरे मामले में पहले पचपेड़ी तहसीलदार निलम पिस्दा और फिर मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर से बात भी हुई और दोनों हीं अधिकारी नें शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था जिसके बाद ग्रामीणों नें इसकी लिखित शिकायत मस्तूरी एसडीएम से किया भी है पर अभी तक इस पुरे मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है जिससे ग्रामीणों में सिस्टम के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।
लोंगो का कहना है की एक तरफ सुशासन तिहार में लोंगो की समस्या सुनी जा रही है अधिकारी खुद गाँव गाँव जा रहें है और ग्रामीणों की समस्या जान रहें है और उसे दूर भी किया जा रहा है दूसरी तरफ घुस खोर पटवारी हरिश्चन्द्र ओगरे कों लेकर किसान ख़ुद मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी के पास गए और लिखित शिकायत भी किया पर अभी तक इसमें किसी तरह की संतोष जनक कार्रवाई नहीं किया गया है जिससे ग्रामीण उदास और हताश नजर आ रहें है उनका कहना है की बहतरा गिधपुरी के पटवारी कों इतनी सह क्यों दिया जा रहा है आखिर अधिकारी इस पटवारी के उची महुच के सामने कही कमजोर तो नहीं हों जा रहें?




