छत्तीसगढ़

CG – बजरंग दल के जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी या धर्म एवं संगठन के खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी…

जगदलपुर। बजरंग दल के जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी या धर्म एवं संगठन के खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकतों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और आवश्यक होने पर बजरंग दल स्वयं इस विषय में निर्णायक कदम उठाएगा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे,

जिनमें प्रमुख रूप से :-

जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री नवीन देवांगन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी एवं जागेश्वर साहू उपस्थित रहे।

साथ ही नगर सहसंयोजक अजय प्रताप सिंह, काशी चालकी, सूरज पटनायक, रितेश सेठिया, लक्ष्य सेठिया एवं बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता (बजरंगी) उपस्थित रहे।

संदेश स्पष्ट है :-

सोशल मीडिया हो या समाज का कोई भी मंच —

धर्म, संगठन और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

अशोभनीय आचरण पर सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बजरंग दल – सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए सदैव तत्पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button