छत्तीसगढ़

CG सरकारी नौकरी : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में अनुरेखक सिविल भर्ती की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 जून की शाम 5 बजे तक कर सकेंगे। वहीं, त्रुटि सुधार 16 जून से 18 जून की शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे।

व्यापाम ने परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित की है। 2 अगस्त रविवार समय सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, व्यापम की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 27 जुलाई 2026 सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रायपुर रहेगा।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं। उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button