छत्तीसगढ़

CG – शिक्षक भर्ती पर लगी रोक, पात्र-अपात्र सूची जारी होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने लिया फैसला….

सुकमा। जिले में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा, कोण्टा, कुकानार एवं तोंगपाल के शैक्षिक पदों पर संविदा सहायक शिक्षक, प्री-प्राईमरी शिक्षकों की व्यवस्था किये जाने हेतु इस कार्यालय का संशोधित विज्ञापन जारी कर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। 13 मई 2026 के तहत् प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरान्त अभ्यर्थियों का पात्र-अपात्र सूची जारी कर दिनांक 22 मई 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था।

शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक

कार्यालय संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. रायपुर का पत्र द्वारा 30 मई 2026 के तहत् स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालया में प्रचलित संविदा भर्ती को तत्काल स्थगित करने के निर्देश प्राप्त होने के फलस्वरूप सुकमा जिला अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, कोण्टा, कुकानार एवं तोंगपाल हेतु शैक्षिक पद सहायक शिक्षक (हिन्दी, गणित, विज्ञान) एवं प्री-प्राईमरी शिक्षक के पदो हेतु विज्ञापित पद एवं पात्र-अपात्र सूची को तत्काल स्थगित किया जाता है। सुकमा जिले के वेबसाइट https://sukma.gov.in/ पर प्रकाशित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button