CG – बड़ी खबर: गंगरेल डैम के 14 गेट खुले, शिवनाथ नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी प्रशासन सतर्क पढ़े पुरी ख़बर
बिलासपुर//लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगरेल डैम (पं. रविशंकर सागर जलाशय) के 14 गेट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद महानदी और उसकी सहायक शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
इसे देखते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर के आदेशानुसार शिवनाथ नदी के किनारे और आसपास रहने वाले सभी ग्रामीणों के लिए आवश्यक सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…
1 नदी किनारे न जाएं नदी का बहाव तेज है और पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे जाना अत्यंत खतरनाक हो सकता है।
2 सफर में सतर्कता सफर करने वाले लोग सतर्कता के साथ सफर करें। कहीं भी पानी भराव हो सकता है और रास्ते बंद हो सकते हैं।
3 नदी-नाले उफान पर नदी-नाले उफान पर हैं, पानी का बहाव बहुत तेज है, इसलिए उसके पास जाने से बचें।
प्रशासन ने कहा है कि”आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है, कृपया सभी आवश्यक सावधानियां बरतें।”सभी नदी किनारे वाले गांवों को सूचित कर दिया गया है और राजस्व व आपदा प्रबंधन की टीमें निगरानी में जुटी हैं।




