छत्तीसगढ़

CG – स्कूल के बाहर छात्रों में खूनी झड़प! एक ने दूसरे पर चाकू से किया वार, एक छात्र गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप……

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित आत्मानंद स्कूल के बाहर एक स्कूली छात्र पर नाबालिग छात्र ने हमला कर दिया। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के दौरान आत्मानंद स्कूल के गेट के बाहर किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग छात्र ने दूसरे छात्र पर हमला कर दिया।

हमले में छात्र के कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button