छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बागेश्वरधाम से लौट रहे थे…

डेस्क : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर इस मामले में पैनी नजर बनाए हुए हैं। बताया जाता है कि इस हादसे में उनके कमर में चोट लगी है। वे बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।

बताया जाता है कि उनकी गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मध्य प्रदेश के बागेश्वरधाम धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इस समय गाड़ी की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कर को अचानक कट मार दी।

अचानक कट मारने से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने के चक्कर में किरण देव के ड्राइवर ने भी वाहन को मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया है।

काफिले की बाकी गाड़ियां सुरक्षित
गनीमत की बात यह है कि किरण देव के काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं।

झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
हादसे के वक्त कार की रफ्तार 70 से 80 किमी मीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। अचानक लगे जोरदार झटके के कारण विधायक किरण देव की कमर में चोट आई है और उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ हो रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button