छत्तीसगढ़

CG – वीणापाणि संगीत विद्यालय के शिक्षार्थियों ने गुरुओं को दी संगीतमय आदरांजलि गुरु वंदना के साथ गीत-संगीत की हुई सुंदर प्रस्तुति पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//बसना-प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा मान्यता प्राप्त वीणा वीणापाणि संगीत विद्यालय बस्ती सरायपाली (सरायपाली) में ज्ञान और श्रद्धा का पर्व “गुरु पूर्णिमा” श्रद्धा भक्ति तथा संगीतमय वातावरण में उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा वैदिक मंत्रोच्चार,गुरु प्रार्थना से हुई।

इस अवसर पर संगीत शिक्षार्थियों ने अपने गुरुओं और मार्गदर्शकों की चरण वंदना कर,श्रद्धा,सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अवसर पर संचालक जन्मजय नायक ने कहा गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं बल्कि यह आत्मबोध,आत्म चिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का दिन भी है।

यह आत्मिक गुरु या ईश्वर के उस स्वरूप को समर्पित है जो जीवन को सही दिशा देकर सार्थक बनाता है। गुरुओं को आदर और सम्मान देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।नायक ने व्यास पूर्णिमा के संदर्भ में कहा कि वेदव्यास ने वेदों,पुराणों,महाभारत जैसे ग्रंथों की रचना करके सनातन धर्म को एक गहरी बौद्धिक नींव दी।

प्राचार्य सुखनाथ चौहान ने कहा गुरु की महिमा अनंत और अपरंपार है।वे ज्ञान के प्रकाश स्तंभ हैं जोअज्ञानता के अंधकार को दूर करते हैं।गुरु शिष्य के अंदर संचित विकारों को निकाल कर,उसके जीवन को सत्यपथ की ओर अग्रेषित करते हैं।इस अवसर पर गुरुओं ने संगीत शिक्षण के गुर बताए तथा शिष्यों द्वारा गीत-संगीत की सुंदर प्रस्तुति देकर गुरूओं को आदरांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button