छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने रद्द कर दीं 29 आरक्षकों की नियुक्ति, सामने आई ये बड़ी वजह…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अब आगे खाली पदों पर भर्ती विभाग के नियमानुसा होगी।

आपको बता दें आबकारी आरक्षक के पद पर सिलेक्ट होने के बाद भी तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। जिसके बाद ऐसे 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

आपको बता दें विभाग ने 23 अप्रैल 2026 को 200 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए थे। जिसमें से 29 कैंडिडेट्स ने तय अवधि में जॉइनिंग नहीं ली है। विभाग ने उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 9 जून तक कार्यभार ग्रहण करने की मोहलत भी दी थी।

पत्र में स्पष्ट नियम था कि यदि समय-सीमा में नियुक्ति नहीं लेते हैं तो ये स्वतः समाप्त मानी जाएगी। पर इसके बाद भी अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर आबकारी आयुक्त ने सभी 29 कैंडिडेट्स की नियुक्ति निरस्त कर दी है।

आपको बता दें इनकी पदस्थापना रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित विभिन्न जिलों के आबकारी कार्यालयों, उपायुक्त कार्यालयों और संभागीय उड़नदस्ता इकाइयों में की गई थी।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अनुसार चयनित अभ्यर्थी को कार्यभार ग्रहण करने के लिए तय समय सीमा दी जाती है। इसमें जॉइन न करने पर विभाग अंतिम मोहलत दे सकता है। पर इसके बाद भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचता तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाती है। इसमें कई विभागों के अभ्य​र्थी आते हैं जैसे शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, पुलिस आरक्षक और पटवारी भर्ती में शामिल हैं।

आपको बता दें कई बार चयनित कैंडिडेट्स किसी दूसरी परीक्षा भी देते हैं। ऐसे में अच्छी सैलरी पैकेज और पोस्ट के चक्क्कर में भी वे सिलेक्ट पदों पर नियुक्ति नहीं लेते हैं। हालांकि, 200 में से 29 चयनित अभ्यर्थियों का जॉइन नहीं करना सामान्य स्थिति नहीं मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button