छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद है।

किसानों को राहत पर रह सकती है चर्चा

प्रदेश में मानसून सक्रिय है और खरीफ फसलों की बुआई का दौर जारी है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। कृषि विभाग के प्रस्तावों पर मंजूरी के साथ किसानों को राहत देने वाले कुछ निर्णय भी लिए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पिछली बैठक में लिए गए थे बड़े फैसले

पिछली कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले कई अहम फैसले किए गए थे। सरकार ने ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने वाली नई योजना को मंजूरी दी थी। इसके अलावा ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ योजना और छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) नीति-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई थी।

आज के फैसलों पर टिकी प्रदेश की नजर

आज होने वाली बैठक को प्रदेश के विकास और किसानों के हित से जोड़कर देखा जा रहा है। यदि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो इसका सीधा लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिल सकता है। अब सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक के आधिकारिक फैसलों पर टिकी हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button