छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : सरकार ने जारी किया निर्देश, कर्मचारियों को 3 महीने तक नहीं मिलेगी छुट्टी, बिना इजाजत गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। सुशासन तिहार और जनगणनना को देखते हुए अब कर्मचारियों को तीन महीने तक छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि कर्मचारी अधिकारी पूर्व सूचना पर सक्षम अधिकारी की अनुमति से छुट्टी ले सकेंगे। अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी सरकार के आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक परिस्थिति में लंबे अवकाश (अर्जित अवकाश आदि) पर जाने से पहले पूर्व संबंधित कर्मचारी को अपने कार्यों का प्रभार सौंपना अनिवार्य होगा।
देखें आदेश…




