छत्तीसगढ़

CG – सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे सांड : घर के बाहर हैंडपंप से पानी भर रही महिला को सांड ने मारा धक्का, इलाज के दौरान महिला की मौत……

अंबिकापुर। भाथूपारा निवासी 55 वर्षीय महिला बीबी बाई घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भर रही थी, तभी एक सांड ने पीछे से धक्का मार दिया। महिला के गिरते ही सांड उसके ऊपर से गुजर गया। महिला ने भागने की कोशिश की तो सांड ने फिर धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक बेसहारा मवेशियों का कब्जा है। दिन-रात सड़कों पर बैठे मवेशियों के झुंड से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रात के समय पक्की सड़कों पर ही ये झुंड बैठना पसंद करते हैं। सड़क पर बैठे मवेशियों से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। शहर में कई सांड भी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। आपस में लड़ते-झगड़ते सांडों के कारण जाम लगता है। कई बार इनकी लड़ाई की चपेट में आकर राहगीर जख्मी हो चुके हैं और सड़क किनारे खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर तत्कालीन कलेक्टर ने कुछ महीने पहले ही आदेश जारी किया था। आदेश में साफ कहा गया था कि मवेशियों को खुला छोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई होगी। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। शहर में दर्जनों पशुपालक आज भी मवेशियों को खुला छोड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button