छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

डेस्क : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

“मीटिंग में सरकार कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर रही है। सबसे ज्यादा नजर आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों और नई स्थानांतरण नीति पर टिकी हुई है।”

“बैठक में 13 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा मानसून सत्र को लेकर हो सकती है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट, कई संशोधन विधेयकों के प्रारूप और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। मानसून सत्र से पहले सरकार अपने विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी हुई है”

“बैठक में प्रदेश में मानसून की सुस्त रफ्तार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठ सकता है। कई जिलों में बारिश सामान्य से कम होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में धान समेत अन्य फसलों की बोनी, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता और कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।”

“इसके अलावा शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबे समय से इंतजार में चल रहे तबादलों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नई स्थानांतरण नीति के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादलों का रास्ता साफ हो सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button