CG – आज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की परीक्षा प्रदेशभर में लाखों परीक्षार्थी होंगे शामिल कड़ी सुरक्षा के इंतजाम मस्तूरी में बॉयज हाई स्कूल कों बनाया गया केंद्र पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर,मस्तूरी//छत्तीसगढ़ राज्य मुक्त विद्यालय रायपुर की वार्षिक परीक्षा आज 9 जुलाई से प्रदेशभर में शुरू हो गई है। 10वीं और 12वीं के लाखों परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों में कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें…
ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा गुरुवार 7 जुलाई 2026 से शुरू समय सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। इस बार प्रदेशभर से करीब 3.5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। मस्तूरी, पचपेड़ी, बिलासपुर जिले में भी कई केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था सभी परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्ते और सचल दल तैनात किए गए हैं। मोबाइल, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है।
केंद्रों की स्थिति…
बिलासपुर जिले में ओपन स्कूल के लिए 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मस्तूरी में शासकीय हाई स्कूल और कन्या शाला (आत्मानंद) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहला पेपर 10वीं का गणित हैँ
प्रवेश पत्र और निर्देश…
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। 15 मिनट पहले केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने कहा है कि नकल करते पकड़े जाने पर 3 साल तक परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
बोर्ड का बयान…
छत्तीसगढ़ राज्य मुक्त विद्यालय के सचिव ने कहा, “ओपन स्कूल उन छात्रों के लिए दूसरा मौका है जो किसी कारण से नियमित पढ़ाई नहीं कर पाए। इस बार प्रश्नपत्र सरल और पाठ्यक्रम आधारित रखे गए हैं।
पालकों से अपील…
शिक्षा विभाग ने पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को समय पर केंद्र पहुंचाएं और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।




