CG – छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कल्याण संघ जिला बस्तर का चुनाव संपन्न, दीपलता उइके अध्यक्ष तथा रिंकू पाण्डेय सचिव व संध्या सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित…

छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कल्याण संघ जिला बस्तर का चुनाव संपन्न।
दीपलता उइके अध्यक्ष तथा रिंकू पाण्डेय सचिव व संध्या सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित।
जगदलपुर। महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कल्याण संघ जिला बस्तर का निर्वाचन शुक्रवार को स्थानीय कर्मचारी भवन कलेक्ट्रेट रोड जगदलपुर में निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर एवं मोतीलाल वर्मा अध्यक्ष वाहन चालक संघ जिला बस्तर के द्वारा प्रजातांत्रिक रूप से संपन्न कराया गया।

महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कल्याण संघ जिला अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी क्रमश १. नीता पांडे २. दीपलता उइके का नाम प्रस्तावित हुआ। उसके पश्चात नीता पांडे ने दीपलता उइके के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।इस प्रकार केवल एक प्रत्याशी शेष रहने के फलस्वरूप निर्वाचन अधिकारी ने दीपलता उइके को अध्यक्ष घोषित किया व सचिव पद के लिए रिंकू पांडे तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए संध्या सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष दीपलता उइके ने उपस्थित महिला पर्यवेक्षकों को संबोधित कर हुए कहा की हम सभी मिलकर संगठन को और मज़बूत करेंगे तथा महिला पर्यवेक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने के प्रयास करेंगे।
छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कल्याण संघ जिला बस्तर के चुनाव प्रक्रिया में महिला पर्यवेक्षक नीता पांडे,निहारिका गौतम,दीपलता उइके,रिंकू पांडेय,संध्या सिंह,शेफाली राव,राजेश्वरी यदु ,बीना साहू ,रश्मि साहू ,कुमारी ज्योत्सना ठाकुर, प्रिय कश्यप ,प्रतिभा दास,विनीता बघेल ,चंपा बघेल ,सुमन शर्मा ,दीप्ति कश्यप ,बुधियारी भारती,सावित्री बघेल,निशा पांडे, रेखा नाग ,दिव्या शर्मा ,अनीता देशमुख ,बुधरी नाग, सनमति महंत,जंबू सेठिया,विद्या ठाकुर,अनिता सिंह,पार्वती शर्मा ,निशिका गुप्ता ,सकून देश लहरे,सावित्री बघेल ,रंजीता और अनेक महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।



