CG – भगवान राम एवं भगवान कृष्ण के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली थाना जगदलपुर में शिकायत दर्ज, कार्यवाही ना होने पर 24 घंटे के भीतर करेंगे थाना घेराव :- अजय सेठिया, जिला अध्यक्ष,सनातन क्षेत्रीय मंच

भगवान राम एवं भगवान कृष्ण के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली थाना जगदलपुर में शिकायत दर्ज, कार्यवाही ना होने पर 24 घंटे के भीतर करेंगे थाना घेराव :- अजय सेठिया, जिला अध्यक्ष,सनातन क्षेत्रीय मंच
जगदलपुर। भगवान राम एवं भगवान कृष्ण के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के राजेंद्र पटवा के खिलाफ जगदलपुर कोतवाली थाना में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।

राजेंद्र पटवा द्वारा भगवान राम एवं भगवान कृष्ण को “पप्पू” शब्द से संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

अजय सेठिया ने कहा कि किसी भी धर्म के आराध्य एवं पूज्य व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की अभद्र भाषा सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सम्मान की भावना के विपरीत है।
इसके पूर्व भी ईसाई समुदाय के अनिल पासी नामक युवक ने भगवान हनुमान का मजाक बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस संबंध में सिटी कोतवाली में की गई शिकायत के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इधर, इस मामले में जिला अध्यक्ष ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुरूप उचित कार्रवाई करने राजेंद्र पटवा के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
सक्षम का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखना है । यदि राजेंद्र पटवा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही ना हुई तो सक्षम रविवार शाम थाना घेराव कर उग्र आंदोलन करेगा।



