छत्तीसगढ़

CG- कार की चाबी देने से किया मना तो सनक गया पड़ोसी! पेट्रोल डालकर फूंक दी कार, मचा हड़कंप……

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में कार की चाबी को लेकर शुरू हुआ विवाद आगजनी तक पहुंच गया। मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक युवक ने गुस्से में आकर अपने पड़ोसी की कार को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कार की चाबी देने से इनकार करने पर आरोपी ने पेट्रोल डालकर स्विफ्ट डिजायर में आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिवनी गांव निवासी वाहन मालिक राजीव लोचन गुप्ता की कार की चाबी देने से मना करने पर पड़ोसी युवक बेटू उर्फ अभिनव शर्मा नाराज हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर युवक ने राजीव लोचन गुप्ता की स्विफ्ट डिजायर कार पर पेट्रोल डाल दिया और उसमें आग लगा दी।

कार में आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना से वाहन मालिक को भारी नुकसान हुआ है।

घटना के बाद पीड़ित राजीव लोचन गुप्ता ने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटू उर्फ अभिनव शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

फिलहाल मरवाही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button