CG -खून से लथपथ मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, पुलिस हिरासत में देवर….

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की खून से सनी लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर को हिरासत में लिया है और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 20 सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला पुष्पा ध्रुव (पति सोमनाथ ध्रुव) की लाश उसके घर के पीछे बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतिका के सिर पर किसी भारी चीज से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शक के आधार पर देवर देवर देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।


