छत्तीसगढ़

CG – तालाब में युवक की तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या फिर….जांच में जुटी पुलिस…..

कोरबा। सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है। वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस की जांच जारी

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना और युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button