छत्तीसगढ़

CG – आसमान से बरसी मौत… आकाशीय बिजली की चपेट में आए 8 लोग, 3 की गई जान, 5 घायल….इलाके में दहशत का माहौल…..

मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां विकासखंड में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए। हादसों के बाद पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर में धान रोपाई करते वक्त आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराते वक्त चरवाहे के ऊपर आसमानी आफत काल बनकर गिर गई।

5 लोग झुलसे

इसके अलावा 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है और फिर मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button