छत्तीसगढ़

CG – इंटरनेशनल होटल में मिली युवक की लाश, मोबाइल की स्क्रीन पर मिला सुसाइड नोट, लिखा…God बुला रहे हैं, मैं जा रहा हूं…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित जगमल चौक के पास एक होटल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है, जो सरकंडा क्षेत्र में कुर्मी भवन के पास का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

कमरे से बाहर नहीं निकला तो हुआ शक

जानकारी के मुताबिक़, शिव शंकर होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल के रूम नंबर 205 में रुका हुआ था। वह रात में खाना खाकर होटल में ही सोया हुआ था। सुबह जब होटल स्टाफ सफाई के लिए आये तो कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर तक वो कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ को शक हुआ।

पंखे से लटकी हुई थी लाश

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिव शंकर को आवाज दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया। जब पुलिस कमरे के अंदर गयी तो शिव शंकर की लाश चुन्नी के सहारे पंखे लटकी हुआ थी।

सुसाइड नोट में लिखा, “गॉड मुझे बुला रहे हैं..”

उसके शव को उतारकर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कमरे की तलाशी के दौरान उसके फोन से सुसाइड नोट मिला। जिसमे लिखा था, “मेरा नाम शिवशंकर शर्मा है, मैं होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में रूम नंबर 205 में हूं। गॉड मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं। आज मैं अपनी जान दे रहा हूं।”

पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला है। हालंकि युवक ने आत्महत्या क्यों की है अभी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है। डिजिटल साक्ष्यों की जाँच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button