छत्तीसगढ़
CG -इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला : लगी भीषण आग, भाई-बहन ने ऐसे बचाई अपनी जान, मौके पर मची अफरा-तफरी…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में सवार भाई और बहन ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर और उसकी दीदी कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद दोनों भाई-बहन ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इसी तरह इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी थी। लगातार हो रही घटनाओं से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।



