CG – बिजली विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिजली टॉवर में फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस……

बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां बिजली विभाग के एक कर्मचारी द्वारा हाईटेंशन बिजली लाइन के टॉवर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेन्द्र साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसने कोरबा-दल्लीराजहरा मुख्य बिजली लाइन के टॉवर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना गुरुर थाना क्षेत्र के बोहारडीही गांव की है। स्थानीय लोगों ने बिजली टॉवर पर शव लटका देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक क्लेश की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।



