छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, लगे कई गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की शाम कांग्रेस के नेताओं राजभवन का घेराव किया था। वहीं अब राजभवन घेराव और धरना-प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय कार्य में बढ़ा डालने, शांति व्यवस्था भंग करने और आम रास्ता बाधित करने सहित कई आरोपों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, नीरज पांडे, अमित शर्मा, संस्कार पांडे, तारीख अनवर, कुणाल दुबे, प्रशांत गोस्वामी और रामायण सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 126(2), 132, 191(2) और 221 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात राजभवन के बाहर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button