छत्तीसगढ़

CG – गोपालपुर में विकास कार्यों की सौगात अटल डिजिटल सेवा केंद्र सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ग्राम पंचायत गोपालपुर में आज विकास की नई इबारत लिखी गई। गांव में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन, सीसी रोड निर्माण और नवीन आंगनबाड़ी भवन कार्यों का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहाँ गण मान्य नागरिकों व सरपंच सचिव उप सरपंच व पंचो द्वारा नारियल फोड़कर और फावड़ा चलाकर तीनों कार्यों का शुभारंभ किया गया।

इन कार्यों की रखी गई नींव…

अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन गांव में डिजिटल सुविधाओं के लिए समर्पित भवन बनेगा। यहाँ जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, बिजली बिल जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी सीसी रोड निर्माण गांव की सड़कों कों सीमेंट-कंक्रीट रोड बनाया जाएगा इससे बारिश में कीचड़ और धूल से राहत मिलेगी। नवीन आंगनबाड़ी भवन बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होगा।

इस अवसर पर ये रहे मौजूद…

भूमि पूजन कार्यक्रम में सरपंच राहुल केंवट (राजू) उप सरपंच शिव कुमार सचिव गोविन्द रावत अंजोर राम केंवट कार्तिक राम केंवट पूर्व जनपद सदस्य रामलाल केंवट रामगोपाल केंवट सुशील कुमार, छेदीलाल केंवट, देवा केंवट, परदेसी राम केंवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

सरपंच ने क्या कहा..

सरपंच ने कहा कि “शासन की योजनाओं को गाँव तक लाना हमारी प्राथमिकता है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र से ग्रामीणों को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीसी रोड और आंगनबाड़ी बनने से गाँव की तस्वीर बदलेगी। सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए सरपंच और प्रशासन का आभार जताया। भूमि पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button