छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ का सोना चोरी, देखते ही देखते गायब हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां सदरबाजार स्थित मनोहरमल एंड ज्वेलर्स कंपनी से एक कर्मचारी पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए का सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।

पुलिस FIR के मुताबिक सदरबाजार में सुरेश भंसाली की मनोहरमल एंड ज्वेलर्स कंपनी है, जहां बंधवापारा पुरानीबस्ती निवासी सूरज साहू पिछले 16 साल से काम कर रहा था उसका काम डिस्प्ले से सोने के जेवरात निकालकर लोकर में रखना और फिर उसको दुबारा सुबह आकर डिस्प्ले में रखना था। पिछले महीने 9 अप्रैल को उसने डिस्प्ले में रखने के लिए लॉकर से सोना निकाला था, उसे वापस लॉकर में रखने के लिए गया, लेकिन उसने सोना लॉकर में रखने के बजाय अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह कुछ दिन तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ करीब एक माह बाद जब स्टॉक का मिलान किया गया तो 1495 ग्राम से ज्यादा सोना कम पाया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जांच में सूरज साहू बैग में सोना रखते हुए नजर आया। वही घटना के बाद से आरोपी सूरज साहू फरार है। फिलहाल सराफा कारोबारी ने कोतवाली थाने में अमानत में ख़यानत की FIR दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button