छत्तीसगढ़

CG – कांस्टेबल की मौत : गश्त पर निकले पुलिस जवानों को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, कांस्टेबल की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार जवान करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए।

घटना शहर के सिहावा चौक के पास की बताई जा रही है। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिस जवान देर रात नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय जवानों को काफी दूर तक घसीटता रहा, जिससे हादसा और भी दर्दनाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी जवानों और अधिकारियों ने दिवंगत प्रधान आरक्षक विजय बैरागी को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button