छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही परिवार 5 लोगों की घर में मिली लाश, पत्नी-तीन मासूम बच्चों को जहर देकर शख्स ने लगाईं फांसी, इलाके में फैली सनसनी……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। कर्ज के तनाव के चलते परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। बैटरी कारोबारी ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक का है। मृतकों की पहचान बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45), पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) के रूप में हुई है। सभी की लाश घर से मिली है।

जानकारी के मुताबिक़, सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। वह करीब आठ महीने पहले सय्यद उमेर अली के मकान में अपने पुरे परिवार के साथ किराए पर रहने आया था। साजिद अली पिछले कुछ समय से कर्ज के कारण बेहद परेशान थे।

इसी से तंग आकर उमेर अली ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चला दो दिन से घर से कोई बाहर नहीं निकला। जिसके शुक्रवार को पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। साथ ही घर से सड़न की बदबू आ रही थी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। घर में चार लाशें नीचे और पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में चार की मौत जहर से होने की आशंका जताई जा रही है। उनके मुँह से झाग निकला रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button