CG – भारी बारिश से बिलासपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, रिस्दा कुटीघाट पुल भी प्रभावित कई गांव जलमग्न मस्तूरी के इन गाँवों में चल रहें नाव जानें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर,मस्तूरी//लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिलासपुर जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लीलागर नदी उफान पर है और नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जांजगीर-चांपा को मस्तूरी बिलासपुर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रिस्दा कुटीघाट पुल भी भारी नुकसान का शिकार हुआ है।
पुल का हाल बेहाल…
मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा कुटीघाट में लीलागर नदी पर बना पुल भारी बारिश के कारण ऊपरी हिस्सा दोनों तरफ लगे सुरक्षा मानक लोहे का पाइप टूट कर बिखर गया है। पुल के दोनों किनारों पर लगे लोहे के पाइप और बेस बुरी तरह टूट गए हैं। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और मलबा जमा है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पुल के दोनों ओर बैरिकेड उखड़ गए हैं और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। प्रशासन ने अभी पुल को पूरी तरह बंद नहीं किया है जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
लीलागर किनारे कई गांव जलमग्न…
नदी के उफान से तटीय गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मस्तूरी के प्रभावित गांवों में:
कटहा
भरारी
केवटाडीह टांगर
विद्याडीह केवटाडीह
भुतहा
सोनसरी
बसंतपुर
सोन
वही शिवनाथ नदी किनारे भी यही हाल है शिवटिकारी भिलौनी औऱ अमलडीहा में भी कही बारिश का तो कही नदी का पानी घुस गया है।
इन गांवों के अलावा आसपास के कई अन्य गांवों में भी पानी भर गया है।
घरों में घुसा पानी, राशन बर्बाद…
बाढ़ का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अनाज, राशन और जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह भीगकर बर्बाद हो गया है। निचले इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी जमा है। बिजली कटौती के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
प्रशासन से मदद की मांग…
ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत राहत सामग्री, पेयजल और भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की गई है।
अलर्ट जारी…
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बिलासपुर औऱ मुंगेली जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। आपात स्थिति में 1077 कंट्रोल रूम पर संपर्क करने को कहा गया है।




