छत्तीसगढ़

CG – दोस्ती हो तो ऐसी : बीमारी से बेसुध पड़ा था दोस्त, युवक ने ठेले पर लादकर पहुंचाया अस्पताल…..

धमतरी। जिले में दोस्ती की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। जहां एक युवक अपने बिमार दोस्त को ठेले पर लादकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक, ठेला चालक संतोष सोनवानी पेशे से मजदूर है। संतोष ने अपने दोस्त कुलदीप को शराब दुकान के पास बेसुध हालत में पड़ा देखा, लेकिन मोबाइल नहीं होने की वजह से वह एम्बुलेंस को नहीं बुला पाया।

इसके बाद उसने उसे अपने ठेले पर लेटा दिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने दोस्ती का ये नजारा देखकर जमकर सराहना की।

Related Articles

Back to top button