छत्तीसगढ़

CG – दोस्ती के नाम पर धोखा : लड़का बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, बनाया अश्लील वीडियो… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक लड़की ने अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाई, लड़का बन गया और एक लड़की से दोस्ती कर ली। मैसेज के जरिए दोनों की बात होने लगी, इसी बीच अंतरंगता भी बढ़ी। इसी बात का फायदा उठाकर फ्रॉड युवती ने बिलासपुर की लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल की कोशिश शुरू कर दी।

फर्जी पहचान बनाकर एक युवती से दोस्ती करने, उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपए की डिमांड रख दी। रकम नहीं मिलने पर आरोपी ने वीडियो पीड़िता के भाई के वाट्सएप पर भेज दिया। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तारबाहर पुलिस के अनुसार, रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी आदर्श कुमार खुरसैल की चचेरी बहन खुशबू (परिवर्तित नाम) की फोन पर स्नेहा मोंगरिया नाम की युवती से बातचीत होती थी। आरोप है कि स्नेहा ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को लड़का बताया और इसी बहाने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई। विश्वास में लेने के बाद उसने झांसा देकर पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनने के

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

पुलिस के मुताबिक, जब पीड़िता ने स्कम देने से साफ इनकार कर दिया तो 7 फरवरी 2025 को आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो उसके भाई आदर्श कुमार के वाट्सएप नंबर पर भेज दिया। वीडियो देखकर परिवार सकते में आ गया। आदर्श ने सबूत के तौर पर वीडियो का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखा। परिजनों के अनुसार, सामाजिक बदनामी के डर से वे लंबे समय तक पुलिस के पास नहीं गए। बाद में हिम्मत जुटाकर तारबाहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद आरोपी ने उसे वायरल करने की धमक देते हुए 10 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी पीड़िता लगातार रुपए नहीं होने की बात कहकर उसे टालती रही, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button