छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ की शान बनी ज्ञानेश्वरी यादव, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान, पीएम मोदी और विष्णु देव साय ने दी बधाई…..

रायपुर। ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक देश के लिए जीता है। पदक जीतने पर पीएम मोदी और सीएम विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा रजत पदक जीतकर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

सीएम विष्णु देव साय और पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की ये सफलता आने वाले वक्त में खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवाएँ दे रही हैं, की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। “खेल और सेवा” दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है

राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा हासिल की गई यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा – हमारे राजनांदगांव की होनहार बेटी और खेलो इंडिया की एथलीट ज्ञानेश्वरी यादव जी ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के प्रत्येक युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस शानदार सफलता पर उन्हें हृदय से बधाई एवं सफलताओं के नव भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। हम सभी को विश्वास है कि आप आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button