छत्तीसगढ़

CG – वर्दी की आड़ में प्यार का खेल! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी पर SI को मिली इतने साल की सजा……

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के दोषी सब इंस्पेक्टर को फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) ने 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पुलिसकर्मी के कृत्य को गंभीर, अनैतिक और घृणित अपराध मानते हुए यह सजा सुनाई।

क्या है मामला

अभियोजन के मुताबिक, आरोपी विकेश चौहान की पीड़िता से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का भरोसा दिलाया और पीड़िता को अपने साथ जगदलपुर ले आया। बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और मंदिर में विवाह भी किया।

इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जीवित है और दोनों का तलाक नहीं हुआ है। मामले की शिकायत के बाद सुनवाई में पेश साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया।

दुष्कर्म में 10 साल, दूसरी शादी में 5 साल की सजा

कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में 10 साल और दूसरी शादी के मामले में 5 साल की सजा के साथ कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। न्यायालय ने कहा कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए इस तरह का अपराध और भी गंभीर हो जाता है।

Related Articles

Back to top button