छत्तीसगढ़

CG – 2 दोस्तों की दर्दनाक कहानी : शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मौत की खबर सुनते ही दूसरे दोस्त ने खा लिया जहर…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवीगंज में नशे की लत से जुड़ी दो घटनाओं ने पूरे गांव को झकझोर दिया। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोस्त की मौत की खबर मिलने के करीब एक घंटे बाद उसके 19 वर्षीय दोस्त ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

पढ़िए क्या है मामला?

ग्राम देवीगंज निवासी सूरज सिंह पिता बुधाई सिंह (20) पेशे से ड्राइवर था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद सूरज ने घरवालों से दोबारा शराब पीने के लिए पैसे मांगे। परिजनों ने उसे समझाइश देते हुए पैसे देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर सूरज ने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब पीने के बाद युवक ने परिजनों से दोबारा पैसे मांगे थे। घरवालों द्वारा मना करने पर उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।

सूरज की मौत की खबर से सुनकर पवन सिंह पिता हरि सिंह (19) ने करीब एक घंटे बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल बलरामपुर लेकर आए। गंभीर स्थिति देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। पवन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button