CG – बिलासपुर संभाग के सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारियों की बैठक संपन्न, 5 साल के क्रीड़ा अंशदान और शनिवार की गतिविधियों पर हुई चर्चा पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर// संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के सभागार में आज समस्त सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, बिलासपुर संभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर संभाग अश्वनी कुमार भारद्वाज ने की।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्य एजेंडा पिछले पांच वर्षों में प्राप्त क्रीड़ा अंशदान राशि की जानकारी रहा। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से बातचीत की गई।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा…
1. पिछले 5 वर्षों का क्रीड़ा अंशदान – पिछले पांच वर्षों में प्राप्त क्रीड़ा अंशदान राशि की जानकारी और उसके उपयोग की समीक्षा की गई।
2. प्रार्थना में मंत्रोच्चार – सभी विद्यालयों में प्रार्थना के दौरान मंत्रोच्चार एवं अध्ययन कराने संबंधी जानकारी ली गई।
3. शनिवार की गतिविधियां – प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के बीच कराए जाने वाले क्रियाकलाप की माहवारी जानकारी पर चर्चा हुई।
4. संकुल स्तर की गतिविधियां – व्यायाम शिक्षकों द्वारा संकुल स्तर पर कराए जाने वाले क्रियाकलापों की जानकारी ली गई।
5. स्वच्छता और वृक्षारोपण – विद्यालय में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण संबंधी जानकारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अलावा संयुक्त संचालक के निर्देशानुसार अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद…
इस अवसर पर संभाग से सहायक संचालक क्रीड़ा संभाग बिलासपुर जी डी गर्ग मौजूद रहे।
सभी जिलों से आए सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए –
– सीमा डेविड – जी.पी.एम.
– अमर सिंह राज – सक्ती
– जीवनलाल नायक – रायगढ़
– जसेंद्र गबेल – कोरबा
– कौशल ठेठवार – सारंगढ़ बिलाईगढ़
– चंद्रशेखर महतो – जांजगीर चांपा
– सुरेश शुक्ला – बिलासपुर
– सुबोध कुमार सिंह – मुंगेली
इनके साथ ही व्यायाम शिक्षक कलेश्वर प्रसाद कश्यप और व्यायाम शिक्षक हेमंत यादव भी उपस्थित थे।
बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने जिलों में क्रीड़ा गतिविधियों, स्वच्छता और वृक्षारोपण के कार्यों को और अधिक सक्रियता से कराएं और समय पर जानकारी संभाग कार्यालय को भेजें।




