छत्तीसगढ़

CG माँ-बेटी की मौत : मौसम ने बरसाया ऐसा कहर, माँ-बेटी की मौके पर हो गई मौत, ऐसे हुई दर्दनाक हादसे की शिकार……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापारा का है। मृतकों की पहचान पतरापारा की रहने वाली मानती टेकाम (33 वर्ष) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14 वर्ष) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, मानती टेकाम और बेटी कुमारी विमला खेत में काम करने गई थी। इसी बीच अचानक मौसम बदल गया। गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली पेड़ के पास गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गयी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश और कड़कती बिजली का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज दिन का पारा लगभग 31°C से 32°C के आसपास बना रहेगा, लेकिन हवा में मौजूद 80% से 90% से ज्यादा की नमी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है।

Related Articles

Back to top button