छत्तीसगढ़

CG News- भारी बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा: CM साय ने सभी कलेक्टरों को किया अलर्ट, राहत-बचाव के दिए सख्त निर्देश….

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव होने के बाद भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं. इस परिस्थितियों को लेकर आज मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है तो जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए.

एक दिवसीय दिल्ली प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह विश्व के सबसे बड़े दशरा पर्व ‘बस्तर दशहरा’ में अहम भूमिका निभाने वाले मांझी, चालकी और मुड़िया जनजाति के लोगों की राष्ट्रपति मुर्मु के साथ मुलाकात होगी. इस दौरान वह भी मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button