CG – पचपेड़ी के पास बारिश औऱ ओवर स्पीड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी बाल बाल बचा ड्राइवर पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//के पचपेड़ी तहसील के आगे ग्राम गोड़ाडीह मोड़ से कुछ दूरी पर मंगलवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारिश औऱ तेज गति के कारण सड़क पर फिसलन होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार लाल रंग का TATA 1212 ट्रक क्रमांक OD15A D9584 गोड़ाडीह मोड़ से आगे की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश और गति की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क से उतरकर सीधे पानी और कीचड़ में जा गिरा।
तस्वीरों में दिख रहा है कि ट्रक पूरी तरह से एक तरफ लुढ़का हुआ है और उसका अगला हिस्सा गहरे कीचड़ में धंसा हुआ है।
हादसे में गनीमत रही कि ड्राइवर और क्लीनर को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मालूम हो की क्षेत्र में हो रहें लगातार बारिश की वजह से लोंगो कों भारी समस्या हो रही है हालांकि ये घटना कैसे हुई ये तो ड्राइवर औऱ क्लीनर ही अच्छे से बता पाएंगे गनीमत रहा रहा




