छत्तीसगढ़

CG – दल्हा पहाड़ में आज भब्य मेले की तैयारी कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन प्रदेश भर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जलवा पढ़े पूरी ख़बर

पोड़ी दल्हा//72 वर्ष पुरानी परंपरा अकलतरा कटघरी-पंडरिया के दल्हा पहाड़ में नाग पंचमी पर भव्य मेला एवं कबड्डी प्रतियोगिता नाग देवता की पूजा के साथ होगा मनोरंजन सोमवार 17 अगस्त कों आयोजन।

नाग पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम कटघरी-पंडरिया, दल्हा पहाड़ में 72 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी भव्य मेले एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

दल्हा पहाड़ के मनोहारी प्राकृतिक वातावरण में लगने वाले इस मेले की रौनक और कबड्डी के रोमांच को देखने के लिए क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचते हैं।

कार्यक्रम का विवरण…

मेले में नाग देवता की पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले एवं पारंपरिक दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की नामी टीमें भाग लेंगी, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति और खेल भावना से सराबोर हो जाएगा।

आयोजकों ने दी जानकारी…

आयोजकों ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से सह-परिवार सादर आमंत्रण है। आप अपने परिवार एवं मित्रों के साथ आएं, नाग देवता की पूजा करें, मेले का आनंद लें और कबड्डी का रोमांच देखें। आपके आगमन से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ेगा।

बतातें चलें की यहाँ प्रत्तेक वर्ष नाग पंचमी के दिन भब्य मेले का आयोजन किया जाता हैँ जहाँ पुरे प्रदेश औऱ दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैँ यहाँ पहुंचने के लिए ट्रेन या बस या अपना पर्सनल वाहन सही रहता हैँ ट्रेन से अकलतरा स्टेशन औऱ अगर आप बस या ऑटो से जाना चाहते हैँ तो यही से आपको साधन मिल जाएगा यह जगह जांजगीर चांपा जिला के अकलतरा ब्लॉक से महज कुछ किलोमीटर की दुरी पऱ स्थित हैँ।

Related Articles

Back to top button