राशिफल

आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को खुश रखने में सहायता करेगा. घर में सुखदायी घटना घटेगी. शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपको मनपसंद काम मिल सकता है. आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा. आपको यश मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में निकटता आएगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लग सकता है.

वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें. विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. मन में चिंता बनी रहेगी. पेट से संबंधित रोग होने से चिंता बढ़ेगी. दोपहर बाद आप थोड़े आलसी बने रहेंगे, हालांकि आज लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं. मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आपको अपने प्रिय की भावना का भी सम्मान करना होगा. निवेश संबंधी कोई योजना आज ना बनाएं.

मिथुन- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज जमीन, मकान या वाहन आदि के कामकाज में सावधानी बरतनी होगी. परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में भी आपको वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ेगा. संतान के विषय में आपको चिंता होगी. विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में बाधा आएगी. आकस्मिक धन खर्च की आशंका है. मित्रों से उपहार मिल सकता है. कार्यस्थल पर काम समय पर पूरा करने में दिक्कत आएगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. किसी भी काम को बिना विचारें ना करें. आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है. उनके प्रेम से आपके आनंद में वृद्धि होगी. विरोधियों के सामने मजबूत मनोबल से टिके रहेंगे. दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं. कोई अनावश्यक खर्चा आने से आर्थिक कष्ट हो सकता है. नकारात्मक विचार आपके मन को परेशान कर सकते हैं.

सिंह- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज आप मधुरवाणी से किसी काम को आसानी से सफल बना पाएंगे. परिवार के लोगों के साथ आनंद से समय गुजारेंगे. दोपहर बाद भी किसी काम में बिना सोचे समझे निर्णय ना लें. आपको अपनों से लाभ होगा. मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधियों का सामना कर सकेंगे. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा. आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे. गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा. विद्यार्थी अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे.

कन्या- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आप वाणी के प्रभाव से कोई विशेष काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. इससे अन्य लोगों के साथ आपके प्रेम संबंध बढ़ेंगे. किसी पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग भी अपने काम को समय पर कर पाने की स्थिति में रहेंगे. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. विदेश से जुड़े व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा. रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

तुला- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आकस्मिक खर्च हो सकता है, सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार में नुकसान की आशंका रहेगी. नौकरीपेशा लोग भी आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. मित्रों संग विवाद की आशंका रहेगी. कोर्ट-कचहरी के काम संभलकर करें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. कोई चिंता दूर होगी. परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आपको अनेक क्षेत्र में लाभ और यश प्राप्त होगा. धन प्राप्ति के योग हैं. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. आज किसी निवेश की योजना बना सकते हैं. परिजनों या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का अवसर मिलेगा. कार्यस्थल पर ज्यादा काम करने से अस्वस्थता होगी. किसी के साथ इगो ना रखें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा.

धनु- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज आपका दिन लाभकारी है. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आनंद का वातावरण आपको खुश रखेगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ भी होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए आप किसी नई योजना पर काम करेंगे. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. अनेक क्षेत्रों में यश प्राप्त होगा. किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

मकर- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज का दिन पूरी तरह से शुभ फलदायी है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोगों को फायदा होगा. किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिले अच्छे समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा. धार्मिक यात्रा की संभावना है. आज आपकी कोई पुरानी कार्य योजना पूरी होगी. अधूरे काम पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी. व्यापार में लाभ होगा. गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय उत्तम है.

कुंभ- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज मन में किसी बात की खुशी बनी रहेगी. लोगों से गुस्से में बात ना करें. कार्यस्थल पर तनाव रहेगा. आप अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं. परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. दोपहर बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे. धार्मिक यात्रा हो सकती है. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. व्यवसाय में भागीदार का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है.

मीन- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज का दिन दैनिक कामों में आपको शांति देगा. किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिजनों के साथ जाना हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु दोपहर बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. किसी अनावश्यक काम पर पैसा खर्च हो सकता है. दोपहर बाद मानसिक तनाव रह सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button