CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, इन जिलों में बारिश के असार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है, जिसके वजह से तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। वहीं गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आगामी दिनों 20 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस बीच न्यूनतम तापमान लुढ़क सकता है। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।