छत्तीसगढ़

CG – बारिश बनी मुसीबत : बच्चे समेत तीन लोग बहे, उफनते नदी-नालों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी……

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 24 घंटे से लगातार हो रही है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। जिसमें तीन लोग बह गए हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। अभी तक किसी का पता नहीं चला है।

पहली घटना कसडोल विकासखंड के नारायणपुर की है। यहां सोमवार को चतुर सिंह माझी (35) महानदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने और अंधेरा होने के कारण तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई जाएगी।

दूसरा हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानकपुर-खोरसी मार्ग पर हुआ। बिजली विभाग की एक पिकअप गाड़ी तेज बहाव वाले नाले को पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। वाहन में चार कर्मचारी सवार थे। इनमें से तीन कर्मचारी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक कर्मचारी तेज बहाव में बह गया। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। हादसे के बाद से वाहन भी नाले में फंसा हुआ है।

तीसरी घटना लच्छनपुर-पारागांव क्षेत्र के जमुनाइय्या नाले की है। मंगलवार सुबह नहाने गया एक बच्चा अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। जानकारी के मुताबिक दुर्गम रास्तों और लगातार बारिश के कारण बचाव दल अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाया है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button