छत्तीसगढ़

CG -12 साल तक युवती से दुष्कर्म : दररिंदे ने झांसा देकर 12 साल तक मिटाई हवस की प्यास, बोला – प्यार करता हूं, शादी करूंगा, फिर जो हुआ…..

जशपुर। जिले में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बताया की वह जब 14 वर्ष की थी, तब आरोपी ने उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद लगातार 12 वर्षो तक अनाचार करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पाॅस्को एक्ट व अन्य धाराओं पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़िता ने थाना परसाबहार में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2014 में वह कक्षा आठवीं की पढ़ाई करती थी, व उस वक्त उसकी उम्र 14 वर्ष थी। इसी बीच उसके गांव का ही आरोपी मुकेश पैंकरा प्यार करता हूं और शादी करूंगा कहकर झांसे में लिया था।

13 अप्रैल 2014 की शाम करीब 4 बजे आरोपी, पीड़िता के घर आया, उस दौरान पीड़िता अकेली थी। आरोपी के द्वारा प्यार व शादी का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बाद भी अनाचार किया। इसके बाद जब भी पीड़िता से मिलता तो शादी का झांसा देकर अनाचार करता था। इसी बीच पीड़िता रोजगार के लिए बाहर गई हुई थी। आरोपी भी वहां पहुंच गया और काम करने की जरूरत नहीं है कहते हुए अपने साथ गांव ले आया था। पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो आरोपी टाल दिया करता था।

पीड़िता द्वारा शादी का दबाव डाला गया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना फरसाबहार में भा द वि की धारा धारा 376,376(2)(N) व 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। साथ ही कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पैंकरा को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी मुकेश पैंकरा ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह , आरक्षक ईश्वर साय, नीरज तिर्की, एवं महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button