छत्तीसगढ़

CG Recruitment ब्रेकिंग : इतने पदों पर होगी फायरमेन की भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख, देखें डिटेल……

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल के अंतर्गत फायरमेन के 117 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 मई से शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही अधिसूचना के साथ परीक्षा की तिथि भी घोषित की गई है।

नीचे देखें पूरा शैड्यूल

व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन के बाद ऑनलाइन आवेदन 8 मई से शुरू हो चुका है। वहीं, अंतिम तारीख 5 जून शाम 5 बजे तक दी गई है। परीक्षा की संभावित तारीख 19 जुलाई और समय सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button