छत्तीसगढ़

CG – द्रोणाचार्य संस्कृत विद्यालय के मेधावी छात्र रिकिराज का जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में चयन प्रिंसिपल व स्कूल स्टॉफ नें दी बधाई शुभकामनाएं पढ़े पूरी ख़बर

जोंधरा//सोनसरी स्थित द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्य.विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के मेधावी छात्र रिकिराज पटेल का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार,अभिभावकों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि रिकिराज ने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासित अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

उसकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी विद्यालय के प्राचार्य कुंजल राम मरार ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैँ।

उन्होंने कहा की फिरतु राम के सफल मार्गदर्शन एवं मेहनत नें रंग लाई
इस सफलता पर विद्यालय के मार्गदर्शक परमेश्वर पटेल (कोच),समस्त शिक्षकगण,पालकगण एवं ग्रामवासियों ने छात्र को शुभकामनाएं दीं विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि रिकिराज भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेगा इस सत्र भी विद्यालय के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय की तैयारी निःशुल्क संचालित किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button