छत्तीसगढ़

CG – प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर संकल्प दिवस: मल्हार में माँ डिंडिनेश्वरी मंदिर में जले 5000 दीपक पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत मल्हार के सहयोग से माँ डिडिनेश्वरी मंदिर मल्हार में 5000 दीपक प्रज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हार के छात्र-छात्राएं और शिक्षक समूह की सहभागिता रही। शिक्षकों में सावित्री वर्मा, संतोषी कैवर्त, शुभम जोगी, रामलाल कैवर्त, कमलेश कुमार, महेंद्र कुमार यादव, रामायण भानु उपस्थित रहे।

एनएसएस छात्रों में केशर कैवर्त, कु. नम्रता साहू, कु. प्रियांशी, कु. रेशमा, विनय कुमार, समीर घृतलहरे, सिमरन यादव, आरव भारती, ओम वर्मा, आर्यन, आयुष, कृष्ण कुमार, कु. नेहा, अविनाश यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम डॉ. मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. कांति अंचल (पूर्व जिला संगठक) और शीतेश जैन (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button