छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी विधानसभा में झोला छाप डॉक्टरों का आतंक: चिल्हाटी से जोंधरा तक फैला अवैध क्लिनिकों का जाल ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ बीएमओं नें कहा होंगी कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत चिल्हाटी से लेकर जोंधरा तक झोला छाप डॉक्टरों का अवैध जाल पूरी तरह फैल चुका है। ये लोग बिना किसी डिग्री और अनुमति के बेधड़क होकर एमबीबीएस डॉक्टरों वाला काम कर रहे हैं और ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

इंजेक्शन, बॉटल और दवा का खेल…

स्थानीय सूत्रों के अनुसार ये झोला छाप डॉक्टर मरीजों को दवा लिखना, इंजेक्शन लगाना और बॉटल चढ़ाने तक का काम कर रहे हैं। बिना जांच और बिना जानकारी के दवाएं देने से मरीजों की हालत और बिगड़ रही है।

हाथ पक गया, तब जाकर मिली सही इलाज…

इसका ताजा उदाहरण खपरी बेलपान का है। यहां एक पीड़ित के हाथ में मामूली चोट थी। झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने पर उसका पूरा हाथ पक गया और इंफेक्शन फैल गया। बाद में उसे किसी बड़े एमबीबीएस डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा, जिसके बाद वह स्वस्थ हो सका।

अवैध क्लिनिक कहां-कहां…

ग्रामीणों ने बताया कि चिल्हाटी में बाजार के पास और जोंधरा में ग्रामीण बैंक के पास खुलेआम अवैध क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। ये क्लिनिक न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि लगातार ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं।

सवाल कब होगी कार्रवाई, कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?

क्षेत्र के लोगों का सवाल है कि आखिर कब इन झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी और स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा? विभाग की लापरवाही के कारण इन अवैध क्लिनिकों का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर और सीएमएचओ से मांग की है कि चिल्हाटी, जोंधरा और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे सभी अवैध क्लिनिकों पर तुरंत छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान को खतरा न हो।

वही इस पुरे मामले में मस्तूरी बीएमओं अनिल सिंह नें बताया की उनको ग्रामीणों नें शिकायत किया हैँ कुछ फोटो भी भेजें हैँ जिसमे मरीज दिख रहें हैँ कुछ फोटो में इंजेक्शन भी लगाते कोई ब्यक्ति दिख रहा हैँ निश्चित रुप से अगर झोलाछाप लोंग कानून कों हाथ में लेकर काम कर रहें हैँ ग्रामीणो की जिंदगी से खिलवाड़ हो रही होंगी तो उन पऱ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button