अन्य ख़बरें

CG- 5 बच्चे रेलवे ट्रैक पर बैठकर चला रहे थे मोबाइल, तभी अचानक आ गई ट्रेन , फिर जो हुआ ….सुनकर कांप उठेगी रूह…..

कांकेर। गांव में ठीक से मोबाइल का नेटवर्क नहीं आता, सुबह चार बजे पांच नाबालिग दोस्त गांव से आधा किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर आ गए। पांचों मोबाइल चलाने लगे। अमर कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल देखने लगा। इस बीच धड़धड़ाते और हार्न बजाते ट्रेन आ गई। इसके बाद जो मंजर सामने आया वह दिल को दहला देने वाला था।

दल्लीराजहरा-रावघाट रेललाइन पर रविवार सुबह 5 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर होकर रायपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम पंडरीपानी निवासी 13 वर्षीय अमन कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में रविवार देखने रात तक मानस गान चल रहा था। अमन दोस्तों के साथ गया था। गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर था। बेहतर नेटवर्क पाने के लिए सुबह अमन अपने दोस्तों के साथ ट्रैक पर बैठकर ईयरफोन लगाकर मोबाइल चला रहा था।

ट्रेन के लोको पायलट ने तेज हार्न बजाया, हार्न के बजाने पर बाकी लड़के ट्रैक से उठकर जल्दबाजी में भाग गए। अमन के कान में ईयरफोन लगा हुआ था, आशंका जताई जा रही है, हार्न सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया।

मृतक के बड़े पिताजी संतोष कुलदीप ने बताया, गांव में मानस गान चल रहा था। रात करीब 3 बजे अमन को उसके साथियों के साथ पंडाल में देखा था। इसके बाद मैं भोजन व्यवस्था देखने भंडारे की ओर चला गया। सुबह घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंचा। गांव से आधा किमी दूर रेलवे ट्रैक पर अमन का शव पड़ा था। हादसा कैसे हुआ, यह समझ नहीं आ रहा। उसके साथ मौजूद दोसत् भी सामने नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button