छत्तीसगढ़

CG – किन्नरों के बीच जमकर मारपीट, पूजा और रजिया ने एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप, इस वजह से मचा बवाल……

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। नाई मोहल्ले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने तारबाहर थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वजह समेत घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

पूजा किन्नर ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और विवाद करने लगी। मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीटा गया। इसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष की रजिया खुरसेल किन्नर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रजिया ने पूजा किन्नर, राजा किन्नर और लाडो किन्नर पर मारपीट, धमकी देने और मिर्ची पाउडर छिड़कने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button